Nainital: आदि छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि मेला 14 फरवरी से, पहली बार CCTV निगरानी में होगा आयोजन

फाइल फोटो
खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल)। भगवान शिव के पावन धाम आदि छोटा कैलाश में इस वर्ष महाशिवरात्रि मेला 14 फरवरी से भव्य रूप में आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, मंदिर समिति, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा जिम्मेदारियां तय की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पहली रेल यात्रा बनी आफत...घबराए भाइयों से ट्रेन में छूटी 82 वर्षीय बीमार मां, बदायूं में सकुशल मिली

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 8 अप्रैल से लागू नए किराए

पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण

यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर लिया है। भीमताल की ओर से आने वाले चौपहिया वाहन बानना स्थित ओपन थिएटर में पार्क किए जाएंगे। दोपहिया वाहन भटेलिया की निजी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: महानगर कांग्रेस को मिली नई टीम, 53 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित

प्रशासन ने जताया भरोसा

एसडीएम नवाजिश खलीक और एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी और मेले को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में त्रिलोचन पलड़िया, खष्टी राघव, कोतवाल राजेश यादव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार, कमलेश भट्ट, जीत सिंह सम्मल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page