Haldwani: पहली रेल यात्रा बनी आफत…घबराए भाइयों से ट्रेन में छूटी 82 वर्षीय बीमार मां, बदायूं में सकुशल मिली

खबर शेयर करें

लालकुआं (नैनीताल)। पहाड़ से इलाज के लिए आई 82 वर्षीय बीमार मां उस वक्त ट्रेन में अकेली छूट गई, जब पहली बार रेल यात्रा कर रहे दो भाई हड़बड़ाहट में अलग-अलग स्टेशनों पर उतर गए। परिवार की सांसें उस समय अटक गईं, जब पता चला कि वृद्ध मां ट्रेन में ही रह गई हैं। हालांकि जीआरपी पुलिस की मुस्तैदी से बदायूं रेलवे स्टेशन पर उन्हें सकुशल उतार लिया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: गुप्तेश्वर मंदिर के महंत की संदिग्ध मौत से सनसनी, फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका
यह भी पढ़ें 👉  राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में कौस्तुभ भट्ट ने लहराया परचम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
यह भी पढ़ें 👉  फिल्म ‘जाट’ पर विवाद, सनी देओल व रणदीप हुड्डा सहित पांच के खिलाफ एफआईआर

जीआरपी पुलिस ने वृद्धा को लालकुआं लाकर परिजनों के सुपुर्द किया। मां को सकुशल पाकर पूरे परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

जीआरपी चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि दोनों भाई पहली बार ट्रेन में सफर कर रहे थे, जिसके कारण घबराहट में यह स्थिति बनी। समय रहते सूचना मिल जाने से वृद्ध महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page