Haldwani: महानगर कांग्रेस को मिली नई टीम, 53 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति के बाद 53 पदाधिकारियों वाली नई टीम की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी का कहना है कि इसका उद्देश्य संगठन को अधिक समावेशी, सक्रिय और मजबूत बनाना है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मंगलपड़ाव मोबाइल लूट कांड का खुलासा, GPay से ₹42 हजार उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सामाजिक समरसता, समान भागीदारी और जनसेवा पर आधारित है। इसी सोच के अनुरूप कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जन आंदोलनों और चुनावी तैयारियों में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए नई टीम सक्रिय रूप से तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं और वार्ड व बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: STF की बड़ी कार्रवाई...अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद

इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया गया है, जो कांग्रेस की समावेशी सोच को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: किच्छा के प्रतिष्ठित व्यवसायी हाजी अब्दुल मजीद का निधन, व्यापारी और पत्रकार जगत में शोक की लहर

उन्होंने विश्वास जताया कि महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा देगी और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी। साथ ही 8 अगस्त की प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को नई मजबूती देने के साथ आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page