Uttarakhand: अब ‘एक क्लिक’ पर मिलेगी शिक्षकों को छुट्टी, शिक्षा विभाग में लागू होगा ऑनलाइन अवकाश सिस्टम

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में अब शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कार्मिकों को छुट्टी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने अवकाश प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत जल्द ही विद्या समीक्षा केन्द्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन मॉड्यूल जोड़ा जाएगा।

प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दे रही है, ताकि पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। इसी दिशा में शिक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भड़काऊ भाषण का मामला: काली सेना प्रदेश संयोजक भूपेश जोशी समेत 200 पर मुकदमा दर्ज

नए सिस्टम के लागू होने के बाद शिक्षक और अन्य कार्मिक कहीं से भी, कभी भी ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे। उनकी छुट्टी की स्वीकृति भी पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बन जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की सैन्य ताकत को अमेरिकी मजबूती, अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए 482 मिलियन डॉलर की डील को मंजूरी

मंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से शिक्षकों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक कामकाज भी तेज और व्यवस्थित होगा। अवकाश से जुड़े सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

नई प्रणाली के तहत शिक्षक आकस्मिक अवकाश, ऐच्छिक अवकाश, अर्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश, मातृत्व अवकाश और बाल्य देखभाल अवकाश जैसे सभी प्रकार के अवकाश ऑनलाइन ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली में हैवानियत की हद: नशे में धुत पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, गर्भ में पल रही बच्ची की भी मौत

सरकार ने विभागीय अधिकारियों को इस सिस्टम को जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, शिक्षा विभाग के अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन करने की योजना है, जिससे पूरा विभाग ई-गवर्नेंस आधारित प्रणाली की ओर बढ़ सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page