Nainital: कोसी नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, मॉक ड्रिल में जुटी SDRF टीम ने निकाला बाहर

खबर शेयर करें

गरमपानी। नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में गुरुवार को एक हादसे में 19 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। नदी पार करते समय युवक का पैर फिसल गया और तेज बहाव में वह बह गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने युवक को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सिमलखा निवासी विशाल जलाल (19) पुत्र आनंद सिंह बृहस्पतिवार को कोसी नदी पार कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मौसम का यू-टर्न...छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद, चीन सीमा की घाटियां अलग-थलग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। संयोग से उसी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल में जुटी एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी। सूचना मिलते ही टीम तत्काल कोसी नदी किनारे पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: देवप्रयाग हादसा...चार शवों की हुई पहचान, गंगा से निकाली गई इनोवा, तीन महिलाएं अब भी लापता

कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ जवानों ने युवक को नदी से बाहर निकाला और अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरमपानी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता को आया हार्टअटैक, निधन

खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page