महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 8 अप्रैल से लागू नए किराए

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। Air India ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों को झटका देते हुए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। वैश्विक स्तर पर जेट ईंधन (ATF) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के चलते एयरलाइन ने यह फैसला लिया है। नए दर 8 अप्रैल सुबह 9 बजे से लागू होंगे।

एयरलाइन के अनुसार, सरकार द्वारा एटीएफ कीमतों में अधिकतम 25% वृद्धि की सीमा तय किए जाने के बाद अब घरेलू उड़ानों में फ्लैट चार्ज की जगह दूरी-आधारित सरचार्ज मॉडल लागू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग के तेल टर्मिनल को बनाया निशाना...दोनों देशों के दावों से बढ़ा तनाव

घरेलू यात्रियों को अब दूरी के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क देना होगा। 500 किमी तक की उड़ानों पर 299 रुपये, 501 से 1000 किमी तक 399 रुपये, 1001 से 1500 किमी के लिए 549 रुपये, 1501 से 2000 किमी तक 749 रुपये और 2000 किमी से ज्यादा दूरी की उड़ानों पर 899 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लगेगा।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी एयर इंडिया ने क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग सरचार्ज तय किए हैं। सार्क देशों (बांग्लादेश को छोड़कर) के लिए 24 डॉलर, पश्चिम एशिया के लिए 50 डॉलर, चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया (सिंगापुर को छोड़कर) के लिए 100 डॉलर और सिंगापुर के लिए 60 डॉलर अतिरिक्त देने होंगे। अफ्रीका के लिए 130 डॉलर और ब्रिटेन समेत यूरोप जाने वाली उड़ानों पर 205 डॉलर का सरचार्ज लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान पर अमेरिका का बड़ा हवाई हमला, खार्ग द्वीप के सैन्य ठिकाने तबाह करने का ट्रंप का दावा

लंबी दूरी की उड़ानों पर असर और ज्यादा दिखेगा। नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाले यात्रियों को 280 डॉलर तक का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अहमदाबाद विमान हादसा: इकलौते बचे रमेश विश्वास ने सुनाया खौफनाक मंजर, पीएम मोदी ने अस्पताल में जाना हाल

एयर इंडिया का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर लगाया गया यह सरचार्ज भी जेट ईंधन की बढ़ी हुई लागत की पूरी भरपाई नहीं कर पा रहा है और कंपनी अभी भी लागत का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है।

कुल मिलाकर, इस फैसले के बाद हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा और आने वाले दिनों में एयरफेयर में और बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page