हल्द्वानी: टीपीनगर बना नशे का अड्डा, चौकी के साये में फल-फूल रहा अवैध शराब कारोबार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट कारोबार के लिए पहचान रखने वाला टीपीनगर अब नशे का गढ़ बन चुका है। यहां खुलेआम शराब परोसी और बेची जा रही है, मानो कानून का कोई खौफ ही न हो। चौंकाने वाली बात यह है कि चौकी से चंद कदम की दूरी पर यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: रेल यात्रियों को राहत...लालकुआं–काशीपुर रेलखंड के ट्रैक सुधार को मंजूरी, 5.77 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

सूत्रों की मानें तो एक शातिर कारोबारी ने ट्रांसपोर्ट नगर में होटल की आड़ में अवैध शराब का अड्डा खोल रखा है। यही नहीं, उसने तीन दुकानें किराए पर लेकर एक को गोदाम और दूसरी को ठेके की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। शराब के नशे में धुत्त लोग आए दिन यहां हंगामा करते हैं, लेकिन चौकी के गश्ती सिपाही भी आंख मूंदे रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दो घंटे इलाज, फिर मौत… शव देने से पहले 30 हजार की मांग! निजी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर पर FIR

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस आरोपी को पुलिस कई बार शराब के साथ गिरफ्तार कर चुकी है, उसका धंधा अब तक कैसे जारी है? क्या पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह कारोबार फल-फूल रहा है? टीपीनगर में चल रहे इस काले धंधे ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर, बल्कि प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंडोनेशिया की संसद में गूंजा पीएम मोदी का संबोधन...बोले- भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद में रखता है विश्वास

You cannot copy content of this page