उत्तराखंड: केदारनाथ–बदरीनाथ यात्रा बहाल, आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

खबर शेयर करें

देहरादून। मौसम में सुधार और मार्गों के दुरुस्त होने के बाद शासन ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा शनिवार से पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि दोनों धामों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से प्रारंभ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे हीटस्ट्रोक कक्ष

हालांकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं को अभी कुछ और इंतजार करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मौसम पूरी तरह अनुकूल होगा और रास्ते सुरक्षित हो जाएंगे, वहां की यात्रा भी शुरू कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हल्द्वानी, 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में हुए शामिल...Video
Ad

You cannot copy content of this page