Uttarakhand: “पार्टी जहां से टिकट देगी, वहीं से लड़ूंगा चुनाव”, हरक सिंह रावत के बयान से सियासत गरम

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के एक बयान ने नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है। सहसपुर दौरे के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें प्रदेश की किसी भी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाएगी, वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे और “99 फीसदी जीत दर्ज करके दिखाएंगे।”

हरक सिंह रावत का यह बयान ऐसे समय आया है, जब लंबे समय से उनके सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संभावित रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ के पास कंचनगंगा ग्लेशियर टूटने से बढ़ी चिंता, वैज्ञानिक बोले- हिमालय में जलवायु संकट के गंभीर संकेत

गुरुवार को सहसपुर क्षेत्र के दौरे के दौरान हरक सिंह रावत ने परवल, शेरपुर, धर्मावाला, लक्ष्मीपुर और चांदचक गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान वह कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व दायित्वधारी यामीन अंसारी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे यामीन अंसारी का हालचाल भी जाना।

यह भी पढ़ें 👉  सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, बाजार में हड़कंप

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा। हरक सिंह रावत ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों पर पार्षद ने जताई नाराज़गी, मुख्य अभियंता से की वार्ता

कार्यक्रम में विनोद चौहान, विजय सिंह चौहान, दिलशाद, शेरू, परवेज, मुकर्रम, जाकिर हुसैन, फजलू, अरमान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरक सिंह रावत के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। देखना दिलचस्प होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उन्हें किस सीट से मैदान में उतारती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page