Haldwani: 105वें स्थापना दिवस से पहले नैनीताल बैंक ने किया रक्तदान, कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल बैंक लिमिटेड ने अपने 105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को हल्द्वानी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। मानव सेवा को समर्पित इस शिविर में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर का आयोजन बैंक के 31 जुलाई को मनाए जाने वाले 105वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के प्रति बैंक की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: रास्ता बहाल, लेकिन विवाद बरकरार...सच दिखाने पर पत्रकार पर कार्रवाई

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: परेड में SSP ने परखी पुलिस बल की ताकत, हथियार दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दो महिला जवान सम्मानित

इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि नैनीताल बैंक अपनी 105 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में केवल बैंकिंग सेवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए भी निरंतर कार्य करता रहा है। भविष्य में भी बैंक ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 25 जुलाई 2025

बैंक प्रबंधन ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ बैंक आगे भी समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page