Uttarakhand: अपर पीसीएस के 63 पदों पर जल्द भर्ती…अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा, आयोग ने जारी की अहम सूचना

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से अपर पीसीएस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने स्पष्ट किया है कि अपर पीसीएस के 63 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। आयोग ने बताया है कि संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और उसका परीक्षण किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विभागों से प्राप्त 63 रिक्त पदों के प्रस्ताव का अध्ययन अंतिम चरण में है। इसके बाद आयोग भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। आयोग ने यह भी संकेत दिया है कि अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अंतिम चरण में पहुंचाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: सैलरी कटौती और बोनस न मिलने से नाराज चालक ने जानबूझकर बस में लगाई आग, चार कर्मचारियों की मौत

उत्तराखंड के हजारों युवा काफी समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। आयोग की ओर से जारी सूचना के बाद अब उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद बंध गई है।

हाईकोर्ट के 24 पदों की परीक्षा 19 जुलाई को

इसी बीच राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट के कुल 24 पदों पर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हाथी के हमले में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, घास और लकड़ी लेने गये थे जंगल

आयोग ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) 4 जुलाई को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, रोडवेज बस ने लोडर वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौत

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण

  • अपर पीसीएस के 63 पदों का विज्ञापन जल्द जारी होगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित।
  • हाईकोर्ट भर्ती के 24 पदों की परीक्षा 19 जुलाई को।
  • प्रवेश पत्र 4 जुलाई से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
  • एडमिट कार्ड केवल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा, डाक से नहीं भेजे जाएंगे।

आयोग की इस घोषणा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह है। अब सभी की निगाहें अपर पीसीएस भर्ती के विस्तृत विज्ञापन पर टिकी हैं, जिसमें पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा योजना और आवेदन तिथियों सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page