Haldwani:साइबर ब्लैकमेलिंग का खुलासा, फर्जी आईडी बनाकर युवती को धमकाने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र में साइबर अपराध का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती को फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिए ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती की आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरें अमर्यादित शब्दों के साथ अपलोड कर रहा था और अकाउंट बंद करने के एवज में निजी फोटो व वीडियो भेजने का दबाव बना रहा था। साथ ही उसने पीड़िता के भाई और पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Cyber Blackmail Case Busted: Fake ID Used to Threaten Woman, Accused Arrested from Haryana: पीड़िता द्वारा 29 जुलाई 2025 को थाना लालकुआं में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में मु0एफ0आई0आर0 संख्या 153/25, धारा 77/79/351(3) बीएनएस एवं 66(सी)/67(ए) आईटी एक्ट के तहत सत्यम कुमार गुप्ता (20 वर्ष ) पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी दमदाहा जिला पूर्णिया (बिहार) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना निरीक्षक ललिता पांडे को सौंपी गई थी। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बोले – “गोल्ज्यू महाराज अवश्य करेंगे न्याय”

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस, सुरागरसी और पतारसी के माध्यम से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर अड़े निहंग, तीन दौर की वार्ता रही बेनतीजा

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रोहतक–झज्जर मार्ग हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से Moto G35 5G मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी गैलरी के डाउनलोड फोल्डर में पीड़िता के निजी वीडियो मौजूद पाए गए। पुलिस द्वारा बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: परीक्षा व्यवस्था पर सरकार की बड़ी सख्ती...पेपर लीक या गड़बड़ी हुई तो कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध से संबंधित किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page