Haldwani: शराब के नशे में ड्यूटी करता मिला कर्मचारी, सिटी मजिस्ट्रेट दिए निलंबन के निर्देश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित बिजली विभाग कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई में एक कर्मचारी को शराब के नशे की हालत में ड्यूटी करते हुए पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, कार्यालय सहायक दीपक बोरा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वह ड्यूटी के दौरान शराब पीकर आता है। शिकायतों की पुष्टि के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने अचानक निरीक्षण किया, जिसमें कर्मचारी नशे में पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप का दावा- दोहा में होगी अमेरिका-ईरान वार्ता, तेहरान ने कहा- कोई बैठक तय नहीं

मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई और मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिशासी अभियंता (ईई) को तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गर्मी और उमस से बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, यूपीसीएल ने काशीपुर गैस प्लांट किया शुरू

इसके साथ ही दीपक बोरा को मेडिकल परीक्षण के लिए बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया है, ताकि उसकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी तहसील में डीएम का छापा...गोपनीय दस्तावेजों पर निजी युवक काम करते मिले, अधिकारियों को लगाई फटकार

प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि आगे भी इस तरह की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे सरकारी कार्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page