Uttarakhand: इस साल प्रदेश में नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम, उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इस साल प्रदेश में बिजली महंगी नहीं होगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने साफ कर दिया है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में बिजली टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य (विधि) अनुराग शर्मा और सदस्य (तकनीकी) प्रभात किशोर डिमरी ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। आयोग के इस फैसले से आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी कैबिनेट के बड़े फैसले...रिवर राफ्टिंग नियमावली को मंजूरी, मदरसा बोर्ड की बजट मद होगी समाप्त

दरअसल, यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर बिजली दरों में 18.50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। लेकिन आयोग ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए टैरिफ यथावत रखने का निर्णय लिया।

हालांकि, आयोग ने कुछ श्रेणियों में बदलाव जरूर किए हैं। प्रीपेड मीटर योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 4 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को 3 प्रतिशत तक की राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बसंत पंचमी 23 जनवरी को, ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की होगी विशेष आराधना

इसके साथ ही आयोग ने यूपीसीएल को निर्देश दिए हैं कि वह प्रदेश के सबसे ज्यादा बिजली नुकसान वाले 10 फीडरों की पहचान के लिए एक समिति गठित करे, ताकि लाइन लॉस कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  लखनऊ अग्निकांड: 15 बच्चों की दर्दनाक मौत...जान बचाने को बिल्डिंग से कूदे छात्र, पेट में घुसी लोहे की ग्रिल

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश के कई हिस्सों में बिजली दरों में बढ़ोतरी की चर्चा है। ऐसे में उत्तराखंड में टैरिफ स्थिर रहने से आम जनता, छोटे व्यापारियों और उद्योगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page