ललित जोशी ने गजराज पर कसा तंज…बोले- मैं आपकी तरह सर्टिफिकेट संदूक में छुपा के नहीं रखता

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शुक्रवार को कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने रूपनगर रौतेला कॉलोनी, मुखानी में सुंदरकांड पाठ आयोजित किया। ललित जोशी ने कहा, जैसे हम अपने घरों में पवित्र कार्यों के लिए सुंदरकांड और भजन कराते हैं, वैसे ही शहर के विकास के लिए वोट करना जरूरी है।

ललित जोशी ने अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने हीरा बल्लभ पार्क, पटेल चौक, और इंटर कॉलेज काठगोदाम में नुक्कड़ सभाएं की। शाम को लालडाठ क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय से पनचक्की चौराहे तक जनसंपर्क अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में साहित्य का उत्सव, बच्चों ने सुनी 'द बॉय, द मोल…' की कहानी

इस दौरान ललित जोशी ने भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी हैं और प्रदेश की जनता उन्हें जानती है। उन्होंने कहा, “मुझे भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, और गजराज पर तंज कसते हुए कहा, मैं आपकी तरह सर्टिफिकेट संदूक में बंद नहीं रखता। जब जरूरत हो, तब निकालें और फिर बंद कर दें। जोशी ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास जनता को गुमराह करने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहलगाम हमले के बाद सतर्क हुई दून पुलिस, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

इसके साथ ही, ललित जोशी ने स्थानीय महिलाओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की, यह कहते हुए कि “महिलाओं की भागीदारी से ही शहर का विकास संभव है।”

वहीं, हल्द्वानी के वार्ड नंबर 37 में विधायक सुमित हृदयेश ने कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हल्द्वानी में व्यापक विकास हुआ है। उन्होंने कहा, कांग्रेस जाति और धर्म के नाम पर समाज को नहीं बांटती। आज भी हर गली में कांग्रेस के किए गए विकास कार्य दिखाई देते हैं। हृदयेश ने ललित जोशी को विजयी बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC: उत्तराखंड में 29 सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू

इस दौरान जनसंपर्क अभियान में विधायक सुमित हृदयेश, दीपक बल्यूटिया, हेमंत बगड़वाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, मोहन बिष्ट, पंकज तिवारी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page