रेल बजट में उत्तराखंड को रिकॉर्ड सौगात, 4,769 करोड़ का आवंटन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट 2026-27 में उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार राज्य को 4 हजार 769 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रेल बजट आवंटित किया गया है, जो 2014 से पहले की तुलना में 26 गुना अधिक है।

Rail Budget Boost for Uttarakhand: ₹4,769 Crore Allocation, Massive Infrastructure Push: सोमवार को पीआईबी देहरादून में आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में इस समय 39,491 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसमें नई रेल लाइनों का निर्माण, स्टेशनों का आधुनिकीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं को नहीं होंगे दर्शन, जानें मंदिर समिति ने क्यों की ये अपील…Video

रेल मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे को इस वर्ष 2.93 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा पूंजीगत बजट मिला है, जिसका सीधा लाभ उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों को मिलेगा। अमृत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 11 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है, जिन पर 147 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। राज्य में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस और एक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है, जिससे कनेक्टिविटी और पर्यटन को मजबूती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: देहरादून पहुंचे पीएम मोदी, सीएम धामी ने किया स्वागत, हर्षिल के लिए रवाना

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद उत्तराखंड में 76 किलोमीटर नए ट्रैक का निर्माण किया गया है और 334 किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण कर राज्य ने 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश में नहाना फायदेमंद, विशेषज्ञों ने बताया आसमान से गिरे ‘अमृत’ से मिलते हैं अनगिनत फायदे

इसके साथ ही 106 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए हैं, जबकि सुरक्षा के लिहाज से 54 ‘कवच’ सिस्टम स्वीकृत किए जा चुके हैं। रेल मंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और शीघ्र ही उद्घाटन के करीब पहुंचेगी, जिससे पहाड़ों में रेल कनेक्टिविटी का सपना साकार होगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page