हिमस्खलन: सेना ने बरामद किए दो और शव, अब दो मजदूर लापता

खबर शेयर करें

चमोली: सेना द्वारा जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान हिमस्खलन में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि शवों को माना पोस्ट लाया जा रहा है। अब भी दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: गुंडा एक्ट पर डीएम का बड़ा फैसला...छह मामलों में कार्रवाई निरस्त, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

एम्स ऋषिकेश में घायलों का इलाज जारी

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप सिंह ने जानकारी दी कि पहले पांच घायलों को लाए जाने की योजना थी, लेकिन अब चार लोगों को लाया जाएगा। अशोक कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनकी सर्जरी आज संभावित है। फिलहाल उनके पैर काम नहीं कर रहे हैं, और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। पवन कुमार को भी आज एम्स में एयरलिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कांग्रेस के खिलाफ महिला जन आक्रोश रैली, CM धामी बोले-“विपक्ष ने नारी शक्ति का हक छीना”

ज्योर्तिमठ आर्मी अस्पताल में 45 घायल भर्ती

वहीं, ज्योर्तिमठ आर्मी अस्पताल में अब भी 45 घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। लापता श्रमिकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, और कंटेनरों को कैमरों की मदद से ट्रेस किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार को पीपीपी मोड पर देने का फैसला, छात्रों की फीस में नहीं होगी बढ़ोतरी

You cannot copy content of this page