बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में गड़बड़ी की आशंका, एअर इंडिया ने उड़ान रोकी

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद विमान को एहतियातन उड़ान भरने से रोक दिया गया। पायलटों द्वारा ईंधन नियंत्रण स्विच के सही ढंग से कार्य न करने की आशंका जताए जाने के बाद एयरलाइन प्रबंधन ने तत्काल कदम उठाते हुए विमान को ग्राउंड कर दिया।

विमान में 200 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे थे। एअर इंडिया ने मामले की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भी दे दी है और निर्माता कंपनी बोइंग से तकनीकी जांच के लिए संपर्क किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा कदम, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक व्यापार पर मंडराया संकट

Fuel Switch Glitch Suspected in Air India Boeing 787, Aircraft Grounded: एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि पायलट की प्राथमिक सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए विमान को उड़ान से रोका गया है। डीजीसीए के निर्देश पर एअर इंडिया ने अपने पूरे बोइंग 787 बेड़े के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच कराई थी, जिसमें फिलहाल किसी अन्य विमान में खामी नहीं पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार...विजिलेंस के शिकंजे में आए बड़े अधिकारी, 71% मामलों में सजा

सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के अनुसार, उड़ान AI-132 के दौरान बाएं इंजन का फ्यूल स्विच ‘रन’ मोड में लॉक होने के बजाय ‘कट-ऑफ’ की ओर बढ़ने लगा था, जिससे उड़ान के दौरान इंजन बंद होने का खतरा पैदा हो सकता था।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अहमदाबाद में हुए पिछले साल के ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच चल रही है। उस हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में भी टेकऑफ के तुरंत बाद ईंधन आपूर्ति रुकने के कारण दोनों इंजनों के बंद होने की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान का दावा: 4 अमेरिकी एयरक्राफ्ट मार गिराए, इस्फहान में जारी कीं तस्वीरें-वीडियो...अमेरिका की चुप्पी बरकरार

डीजीसीए ने इस घटना को गंभीर मानते हुए सभी एयरलाइनों को अपने बोइंग 787 और 737 विमानों की तकनीकी जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। खराबी पाए जाने पर संबंधित विमान को मरम्मत तक उड़ान से दूर रखने के आदेश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page