उत्तराखंड: भारत-चीन सीमा पर जमी देवताल झील, बर्फ की चादर ओढ़े दिखा अद्भुत नजारा

खबर शेयर करें

चमोली। भारत-चीन सीमा क्षेत्र में करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल झील इन दिनों कड़ाके की ठंड के चलते पूरी तरह जम गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में हाल में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में आई भारी गिरावट के कारण झील का पानी बर्फ में तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी सरकार का बड़ा कदम...‘वन क्लिक’ से 7.56 लाख पेंशनर्स के खाते में 111.82 करोड़ ट्रांसफर

देवताल के साथ ही आसपास के सभी जल स्रोत भी जम चुके हैं। बर्फ की सफेद चादर से ढकी यह झील इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सर्द हवाओं और बर्फीली वादियों के बीच पर्यटक झील की सुंदरता का आनंद लेने यहां पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ा हादसा टला: कासगंज में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हाईवे किनारे क्रैश, महिला प्रशिक्षु पायलट गंभीर घायल

यहां आने के लिए यात्रियों को स्थानीय प्रशासन से इनर लाइन परमिट लेना अनिवार्य होता है। बर्फ से आच्छादित चोटियों और झील के शांत वातावरण ने इस इलाके को किसी स्वर्ग से कम नहीं बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: होली पर बढ़ेगी गर्मी, मैदान से पहाड़ तक चटक धूप के आसार

स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दियों में देवताल की सुंदरता और निखर जाती है। नीले आकाश, सफेद बर्फ और झील की झिलमिलाती सतह का दृश्य हर किसी के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन जाता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page