उत्तराखंड: पहलगाम हमले के बाद सतर्क हुई दून पुलिस, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

खबर शेयर करें

देहरादून। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दून में रह रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित छात्रावासों और किराये के मकानों में रह रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर कश्मीरी छात्रों के खिलाफ की जा रही बयानबाजी को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

पुलिस ने उन शिक्षण संस्थानों को भी सतर्क रहने को कहा है जहां कश्मीरी छात्र अध्ययनरत हैं। संस्थानों के प्रबंधन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही खुफिया विभाग को भी इन इलाकों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर 8 आत्महत्या की कोशिशें, ट्रंप प्रशासन ने सांसद को दी जानकारी

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन किए थे, जिन्हें पुलिस ने सख्ती से निपटाया था। अब एक बार फिर पहलगाम हमले के बाद कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियां कर रहे हैं।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि दून पुलिस प्रत्येक कश्मीरी छात्र की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। अगर किसी छात्र को कोई भी असुविधा होती है तो वह बेहिचक पुलिस से संपर्क कर सकता है। इस बाबत जागरूकता फैलाने के लिए सूचनाएं भी प्रसारित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Monsoon Alert: हल्द्वानी में 150 भवनों पर खतरे की घंटी, प्रशासन ने जारी किए नोटिस, सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

पुलिस की इस तत्परता का उद्देश्य शहर में अमन-चैन बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अफवाह या सांप्रदायिक तनाव को समय रहते रोकना है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page