अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा समेत 26 पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, दुकानों के किराए के मुद्दे पर मेयर ने दिया सकारात्मक आश्वासन
हल्द्वानी। हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की वर्ष 2026-2028 की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बरेली रोड स्थित होटल जैस्मिन ग्रैंड में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, महामंत्री सहित कुल 26 पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज सेवा के लिए समर्पित रहने की शपथ ली।

कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और संगठन की एकजुटता तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मंच संचालन उपमा सेठी और मुकेश ढींगरा ने किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और पंजाबी समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंच से नगर निगम की दुकानों के किराए में हुई वृद्धि का मुद्दा भी उठाया। इस पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने आश्वासन दिया कि 27 जुलाई को होने वाली निगम बोर्ड बैठक में इस विषय पर चर्चा कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि पंजाबी जनकल्याण समिति वर्षों से लोहड़ी, बैसाखी, करवाचौथ मेला, रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर सहित अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर समाज में सेवा की मिसाल पेश कर रही है।
समारोह में संस्था के संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, जगदीश लाल सडाना, जितेंद्र साहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गांधी, महामंत्री मुकेश ढींगरा, संयुक्त सचिव राजीव बग्गा, कोषाध्यक्ष अवनीश राजपाल, पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा तथा युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा सहित कई पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा, समन्वयक प्रदीप कक्कड़, किट्टी व्यवस्था प्रमुख संजीव आनंद, उपाध्यक्ष नरेंद्र भुटियानी, उमंग वासुदेवा, राजकुमार आनंद, राजीव वाही, संगठन मंत्री हितेंद्र भसीन, सचिव ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, सोनू पुरी, अतुल वर्मा, पंकज गुम्बर, महेश आहूजा (हनी), कानूनी सलाहकार कमल सडाना, उप सचिव सचिन साहनी, अंकुर मोंगा, सांस्कृतिक सचिव गुलशन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी शिखर आहूजा, सोशल मीडिया प्रभारी लव बक्शी, किट्टी प्रमुख प्रतीक सडाना और अनिमेष गिरधर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की।

