Uttarakhand: हल्द्वानी में किसान आत्महत्या मामला…CM धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

खबर शेयर करें

देहरादून: ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके।

CM Orders Magistrate Probe, Seeks Detailed Report : मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि इस दुखद घटना की गहराई से जांच की जाएगी और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, शाम 5 बजे तक बढ़ा मतदान का समय

मुख्यमंत्री ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जाएं।

You cannot copy content of this page