Uttarakhand: कांवड़िए को बाइक ने मारी टक्कर, आक्रोशित श्रद्धालुओं ने फूंकी बाइक, लगा लंबा जाम

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि से एक दिन पहले Rudrapur के कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया और बाइक में आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार 14 फरवरी को तुलसी द्वार के सामने और राधा स्वामी सत्संग घर के गेट नंबर सात के पास यह हादसा हुआ। हरिद्वार से लौट रहे कांवड़िया राहुल अपने साथियों के साथ किच्छा की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल के हाथ में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  राजभवन से मिली मंजूरी, उत्तराखंड में सशक्त भू कानून समेत 9 विधेयक बने कानून

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद अन्य कांवड़िए मौके पर इकट्ठा हो गए। घायल साथी की हालत देखकर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। गुस्साए कांवड़ियों ने बाइक सवार युवक को घेर लिया और उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भूकंप से पहले सतर्क करेगा ‘भूदेव’ एप, 15-30 सेकंड पहले मिलेगी चेतावनी

इसके बाद आक्रोशित श्रद्धालुओं ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही भीलवाड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र रिंगवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पुलिस ने काफी समझाइश और बातचीत के बाद कांवड़ियों को शांत कराया और जाम खुलवाया। स्थिति को काबू में रखने के लिए राधा स्वामी सत्संग घर गेट नंबर सात से किच्छा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को अस्थायी रूप से वन-वे कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, केदारनाथ-हेमकुंड में सीजन की पहली बर्फबारी

बताया जा रहा है कि जिस बाइक से हादसा हुआ, वह भी किसी कांवड़िए की ही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page