हल्द्वानी: गौला बैराज से कूदकर व्यापारी ने की आत्महत्या, शव बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के महावीरगंज निवासी एक व्यापारी ने गौला बैराज से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मदन अग्रवाल (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो धार्मिक पुस्तकों की दुकान चलाते थे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार तड़के करीब 4 बजे मदन अग्रवाल काठगोदाम स्थित गौला बैराज पहुंचे और कथित रूप से वहां से छलांग लगा दी। बैराज पर मौजूद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पानी में किसी के गिरने की आहट सुनकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर का रोपवे...डीएम ने जारी किए ₹21.43 लाख, विस्गुली के ग्रामीणों को मिलेगी राहत

घटना की जानकारी मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि गुरुवार को व्यापारी का शव नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह पुनः तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें उनका शव बैराज के गेट नंबर एक के पास बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक छात्र सकुशल बचा

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही परिजनों की ओर से किसी प्रकार की आशंका जताई गई है। पुलिस व्यापारी के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो हत्याओं का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

मदन अग्रवाल की मौत की खबर फैलते ही व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय व्यापारियों और जानने वालों ने घटना को बेहद दुखद बताया है और उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page