उत्तराखंड: अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक छात्र सकुशल बचा

खबर शेयर करें

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के श्रीनगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र अलकनंदा नदी में डूब गए। वहीं, एक अन्य बीफार्मा छात्र को सकुशल बचा लिया गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी के तेवर बरकरार...कई जिलों में लू का येलो अलर्ट, पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

जानकारी के अनुसार, ये छात्र बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर गांव के निवासी थे और गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र थे। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसके तहत एक छात्र को बचा लिया गया, जबकि दो छात्र नदी में डूबने से जान गंवा बैठे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: देशभर में साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, देहरादून के तीन आरोपी नामजद

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने शवों को बाहर निकालने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: देवप्रयाग हादसा...चार शवों की हुई पहचान, गंगा से निकाली गई इनोवा, तीन महिलाएं अब भी लापता

You cannot copy content of this page