Haldwani: नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार…190 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी के निर्देश पर अवैध रूप से नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

JOINT OPERATION SOG & BANBHOOLPURA POLICE — पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल व एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में दिनांक 09 जनवरी 2026 को एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नशा तस्कर को 190 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की: ई-रिक्शा चालक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, शव काली पन्नी में मिला

गिरफ्तारी के संबंध में कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 06/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने श्रमिकों व उनके आश्रितों के खातों में भेजे 25 करोड़ रुपये

ARRESTED ACCUSED, IDENTITY REVEALED — गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. दानिश उर्फ पिण्डारी पुत्र नियाज अहमद, निवासी उत्तर उजाला वार्ड संख्या 29, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से Pheniramire Maleate Injection – 95 अदद, Buprenorphine Injection (BI NORPHIN 0.3 mg/ml) – 95 अदद बरामद किए हैं।

CRIMINAL HISTORY | REPEAT OFFENDER — पुलिस के अनुसार अभियुक्त नशा तस्करी में सक्रिय रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। FIR No. 154/2024 | U/S 8/22 NDPS Act, FIR No. 44/2025 | U/S 8/22 NDPS Act.

यह भी पढ़ें 👉  Ramnagar: नशे के दौरान हुए विवाद में युवक की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

POLICE TEAM INVOLVED
▪️ उ0नि0 मोनी टम्टा
▪️ हे0का0 ना0पु0 मो0 यासीन
▪️ हे0का0 ना0पु0 लक्ष्मण राम
▪️ हे0का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)
▪️ हे0का0 अरुण राठौर (SOG)

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page