उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक हटी, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक इस साल हटा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय की जानकारी एक समाचार एजेंसी के माध्यम से दी। यह फैसला किसानों के लगातार विरोध और उनकी मांग के बाद लिया गया।

दरअसल, ग्रीष्मकालीन धान की खेती के कारण जिले में भूजल स्तर में गिरावट की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिसे लेकर प्रशासन ने पहले इस पर प्रतिबंध लगाया था। इस निर्णय का किसान संगठनों ने विरोध किया, और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ तथा गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस प्रतिबंध को हटाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: साजिश का सनसनीखेज मामला...युवती को बदनाम करने के लिए घर भेजा ड्रग्स से भरा गिफ्ट हैंपर

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि कृषि विज्ञान में हो रहे शोध से यह सामने आया कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती भूजल स्तर के गिरने का प्रमुख कारण बन रही है। हालांकि, किसानों की समस्याओं को देखते हुए इस साल के लिए छूट दी गई है, ताकि खेतों में फसलें उग सकें और किसानों को नुकसान न हो।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमए पासिंग आउट परेड: थल सेनाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, निष्कल द्विवेदी को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला किसानों के हित में लिया गया है, लेकिन भविष्य में पर्यावरण और पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए किसानों को वैकल्पिक खेती की दिशा में भी कदम बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान संकट पर ट्रंप का बड़ा दावा: 5 दिन में हो सकती है डील, नहीं तो जारी रहेगी बमबारी

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगले वर्ष यह पाबंदी फिर से लागू की जा सकती है, लेकिन इस साल के लिए राहत दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page