Haldwani: महंगाई पर सरकार सख्त…मंडियों में खुलेंगे सस्ते रिटेल काउंटर, मोबाइल वैन से भी मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। बुधवार को उत्तराखंड मंडी परिषद में आयोजित बैठक में आम जनता को सस्ती दरों पर फल, सब्जी और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर “डब्बू” और विपणन बोर्ड के अधिकारियों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडी समिति में पांच-पांच बड़े रिटेल काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर दैनिक जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: पटरानी में शादी की खुशियां मातम में बदली, बोलेरो खाई में गिरी – चार की मौत, चार घायल

महंगाई पर निगरानी के लिए हर मंडी क्षेत्र में तीन सदस्यीय सचल दल का गठन किया जाएगा, जो प्रतिदिन बाजार का निरीक्षण कर फल और सब्जियों के खुदरा दामों का आकलन करेगा और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेगा। इसके साथ ही सभी खुदरा व्यापारियों को लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मूल्य नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 18 फरवरी

आम जनता को और राहत देने के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से भी सस्ती दरों पर सामग्री उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान किसी भी स्थान पर ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश...यूपी के चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक से करते थे रेकी

बैठक में निदेशक मंडी परिषद हेमंत वर्मा, महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। सरकार का मानना है कि इन कदमों से महंगाई पर नियंत्रण के साथ आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page