वैलेंटाइन डे पर खूनी अंजाम: कार में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, गोली मारकर हत्या और फिर आत्महत्या की आशंका

खबर शेयर करें

नोएडा। वैलेंटाइन डे के दिन Noida के सेक्टर-107 से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर बाद एक कार के भीतर प्रेमी-प्रेमिका के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने संदिग्ध हालत में खड़ी कार के अंदर दो लोगों को अचेत देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Valentine’s Day Horror: Lover Shoots Girlfriend Dead, Then Ends His Life Inside Car in Noida: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कार के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। पुलिस ने घटनास्थल को तत्काल सील कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  थाईलैंड–कंबोडिया सीमा पर तनाव चरम पर, थाई वायुसेना के हवाई हमले तेज

प्रारंभिक पहचान में मृतक युवक की पहचान सुमित निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है। कार से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी हथियार से पहले युवती को गोली मारी गई और फिर युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत, 6 बाराती गंभीर घायल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया। हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, वाहनों के उड़े परखच्चे, 10 लोगों की मौत और कई घायल

वैलेंटाइन डे जैसे दिन इस तरह की खूनी वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के पीछे की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page