राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत, 6 बाराती गंभीर घायल

खबर शेयर करें

दौसा। राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

यह हादसा जयपुर ग्रामीण के रायसर क्षेत्र स्थित भटकाबास गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कैंटर ट्रक और तूफान जीप की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जीप में सवार लोग मध्यप्रदेश से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री वाहन में ही फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘इंडियन आइडल–3’ के विजेता प्रशांत तमांग का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को नजदीकी निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आईपीएस प्रतिनियुक्ति विवाद गहराया...कैट आदेश की अनदेखी पर गृह सचिव के खिलाफ अवमानना याचिका

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों में नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑस्ट्रेलिया हनुक्का हमला: आरोपी साजिद अकरम हैदराबाद का मूल निवासी, बेटे के साथ कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और जीप पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के कारण हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सुचारू किया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर से मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page