Haldwani: गौलापार के होटल में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत ने की आत्महत्या, वीडियो में जमीन ठगी के गंभीर आरोप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार स्थित एक निजी होटल में उस समय सनसनी फैल गई, जब काशीपुर निवासी 40 वर्षीय किसान सुखवंत ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। उस वक्त कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटा छर्रे लगने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुखवंत लंबे समय से गंभीर मानसिक तनाव में चल रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

Serious allegations against the police in Facebook Live: आत्महत्या से पहले किसान सुखवंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने काशीपुर के एक कथित गिरोह पर जमीन के नाम पर करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी करने के गंभीर आरोप लगाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हल्द्वानी-नैनीताल-रामनगर की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, तीनों कोर्ट खाली कराए गए...Video

वीडियो में सुखवंत ने बताया कि वह काशीपुर के पैगा गांव का निवासी है। उसने आरोप लगाया कि काशीपुर निवासी अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, आशीष, जाहिर हुसैन सहित अन्य लोगों ने उसे बक्सौरा गांव में सात एकड़ जमीन दिखाई थी, लेकिन रजिस्ट्री किसी अन्य जमीन की करा दी गई। आरोप है कि इस पूरे सौदे में उससे लगभग 4 करोड़ रुपये वसूल लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: 50 से ज्यादा CCTV खंगाल पुलिस ने ढूंढ निकाली लापता महिला, दो बच्चों समेत रुद्रपुर से सकुशल बरामद

सुखवंत ने वीडियो में यह भी कहा कि उसने इस मामले की शिकायत उधम सिंह नगर के एसएसपी से की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने और लगातार मानसिक दबाव के चलते वह पूरी तरह टूट चुका था।

परिजनों के अनुसार सुखवंत अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। वापसी के दौरान उसने काठगोदाम थाना क्षेत्र के पास एक निजी होटल में कमरा लिया, जहां देर रात उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उस वक्त कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटा छर्रे लगने से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब पूरे देश में लागू होंगे नियम

सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, लगाए गए आरोपों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page