Haldwani: भाभी और नाबालिग भतीजी के नाम से बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, कोर्ट के आदेश पर देवरानी के खिलाफ मुकदमा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक पारिवारिक विवाद साइबर अपराध के गंभीर मामले में बदल गया है। कोतवाली क्षेत्र के तीनपानी इलाके की एक महिला ने अपनी देवरानी पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी और उसकी नाबालिग बेटी की तस्वीरों एवं वीडियो का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से अश्लील सामग्री प्रसारित की गई। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता द्वारा अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार उसकी गाजियाबाद निवासी देवरानी ने उसके और उसकी नाबालिग पुत्री के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट तैयार किया। आरोप है कि इन अकाउंट्स से फोटो और वीडियो अपलोड कर उनमें अश्लील गाने, आपत्तिजनक टिप्पणियां और अभद्र सामग्री जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पिथौरागढ़ का लाल सियाचीन में बलिदान, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने इस कृत्य का विरोध किया तो देवरानी और उसकी सास ने मोबाइल फोन के माध्यम से उसे जान से मारने तथा दुर्घटना कराने की धमकी दी। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इसी वर्ष 3 जनवरी को देवरानी ने घर में घुसकर ईंट से हमला करने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें 👉  प्लेबैक सिंगिंग को अरिजीत सिंह का अलविदा, फैंस और इंडस्ट्री में हैरानी

पीड़िता का कहना है कि उसने इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली आपदा: सगवाड़ा से लापता युवती का शव बरामद, 11 घायल, एक अब भी लापता

कोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सोशल मीडिया अकाउंट्स, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुट गई है।

कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page