आपदा से तबाही का आंकलन करने उत्तराखंड पहुंची केंद्रीय टीम, दो दिन करेंगे प्रभावित जिलों का दौरा

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में हाल की आपदा से हुई तबाही का जायजा लेने अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय टीम सोमवार को उत्तराखंड पहुंची। सुबह राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने टीम के समक्ष आपदा से हुई क्षति और अब तक किए गए राहत-बचाव कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण रखा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बिजली कटौती से आक्रोश, विद्युत विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

इसके बाद केंद्रीय टीम प्रभावित जिलों के लिए रवाना हुई। टीम दो दिनों तक छह जिलों में पहुंचकर जमीनी हालात का निरीक्षण करेगी। इस दौरान टीम आपदा प्रभावित गांवों में जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी जुटाएगी। साथ ही, जिला प्रशासन भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान का ब्यौरा देगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: योगेश सिंह रजवार बने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

टीम का स्थलीय दौरा पूरा होने के बाद देहरादून में पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि केंद्रीय टीम को आपदा से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद केंद्र सरकार को राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद का खाका तैयार किया जाएगा।

You cannot copy content of this page