उत्तराखंड बोर्ड फेल छात्रों के लिए सुनहरा मौका, सुधार परीक्षा के लिए 24 मई तक करें आवेदन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों को पास होने और अंक सुधार का एक और अवसर दिया है। इसके तहत छात्र-छात्राएं परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए 24 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। छात्र अपने आवेदन पत्र 20 मई 2026 तक जमा कर सकते हैं, जबकि विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए 24 मई 2026 तक का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: पुलभट्टा के नए थाना प्रभारी उमेश कुमार का सख्त संदेश, अपराधियों और नशा तस्करों पर चलेगा कड़ा अभियान

यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही होगी। बोर्ड की यह पहल उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो कुछ विषयों में असफल रहे हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई बिना रुकावट जारी रख सकें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला नदी में नहाते वक्त मुनस्यारी निवासी युवक की डूबने से मौत

नियमों के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) के ऐसे छात्र जो अधिकतम दो विषयों में फेल हुए हैं, वे इस सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्र एक विषय में अनुत्तीर्ण होने पर इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 4500 अभ्यर्थी बने अग्निवीर, 2000 रिक्त पदों पर भर्ती जल्द

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं, ताकि वे बेहतर परिणाम के साथ अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page