उत्तराखंड: गाय को टक्कर मारने पर भड़की भीड़, मांस से भरी पिकअप फूंकी, दो हिरासत में

खबर शेयर करें

रुड़की बालावाली गांव के समीप सोमवार तड़के बड़ा बवाल हो गया। लक्सर की ओर से डुमनपुरी, बिजनौर की तरफ जा रही मांस से लदी एक पिकअप ने सड़क पार कर रही गाय को टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 12 जनवरी से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन, आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

जैसे ही ग्रामीणों को गाड़ी में मांस लदा होने की भनक लगी, माहौल गरमा गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रतिबंधित पशु का मांस होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर उग्र भीड़ ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं, हालात काबू में लाने के लिए खानपुर विधायक उमेश कुमार भी पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एहतियातन पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 29 मई 2025

एसओ खानपुर धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मृत गाय का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गाड़ी में बरामद मांस के नमूने पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार, महिला तस्कर 39.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.एस. सचदेवा ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए ऋषिकेश फोरेंसिक लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page