Uttarakhand: कांग्रेस के खिलाफ महिला जन आक्रोश रैली, CM धामी बोले-“विपक्ष ने नारी शक्ति का हक छीना”

खबर शेयर करें

देहरादून : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शुक्रवार को Parade Ground Dehradun में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक जन आक्रोश पदयात्रा में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में मातृशक्ति को लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका अधिकार दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया, लेकिन लोकसभा में संख्या बल के कारण यह पारित नहीं हो सका। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि षड्यंत्र के तहत महिलाओं के अधिकारों को रोका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टोंस नदी में गिरी बाइक, चालक लापता...रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, आज फिर होगी तलाश

उन्होंने कहा कि देश की नारी अब अपने अधिकारों के प्रति सजग हो चुकी है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेगी। मुख्यमंत्री ने इसे “देश के साथ अन्याय” करार देते हुए कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के प्रयासों को बाधित करना गंभीर मामला है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, स्टार्टअप योजना, लखपति दीदी योजना और ट्रिपल तलाक समाप्त करने जैसे फैसलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के चलते आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छह दिन पहले दस्तक देगा मानसून, लेकिन पहले झेलनी होगी गर्मी की तपिश

राज्य स्तर पर किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए समान नागरिक संहिता लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटीयन से बने "इंजीनियर बाबा", कुंभ में आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र

उन्होंने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव योजना और महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। राज्य में अब तक 2.65 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक सविता कपूर, आशा नौटियाल, रेनू बिष्ट, रुचि भट्ट, दीप्ति रावत, नेहा जोशी, हिमानी, रश्मि रस्तोगी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page