खौफनाक वारदात: कांग्रेस नेता के बेटे की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, रेत कारोबार से जुड़े विवाद की आशंका

खबर शेयर करें

जांजगीर-चांपा : Janjgir-Champa जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र स्थित करही गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप की बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश अचानक सम्मेलाल कश्यप के घर में घुस आए। उस समय परिवार के लोग घर में मौजूद थे। बदमाशों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और सीधे आयुष कश्यप को निशाना बनाया। उसे दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में होम स्टे के नाम पर होटल संचालन का मामला उजागर, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हमले में आयुष के छोटे भाई आशुतोष कश्यप को भी गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मृतक की बहन प्रेरणा कश्यप के अनुसार, हमलावर पूरी तरह नकाब में थे और उन्होंने सीधे आयुष पर फोकस कर फायरिंग की। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले कुछ संदिग्ध युवक गांव में आकर आयुष के बारे में पूछताछ भी कर चुके थे, जिससे घटना को पूर्व नियोजित माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल के पहले दिन मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर की चमड़ी नोची - हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, साइबर टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप, जो सीमेंट-रेत व्यवसाय से जुड़े हैं और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष रह चुके हैं, ने इस हत्या के पीछे रेत कारोबार से जुड़े विवाद की आशंका जताई है। उनका कहना है कि आयुष हाल ही में इस व्यवसाय में सक्रिय हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: धौलाखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में आज से बिजली कटौती, 24 जुलाई तक रहेगी दिक्कत, शेड्यूल जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित एंगल—व्यापारिक रंजिश, पुरानी दुश्मनी और साजिश—को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page