Haldwani: वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, भवाली-भीमताल में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

खबर शेयर करें

हल्द्वानी (नैनीताल) : वीकेंड पर बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए Kainchi Dham, Bhowali और Bhimtal क्षेत्र में सुगम यातायात बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था हर शनिवार और रविवार को प्रभावी रहेगी।

पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को वीकेंड के दौरान क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा, ताकि मुख्य मार्गों पर दबाव कम किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दिनदहाड़े सनसनी...गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद की आशंका

हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले जरूरी सेवाओं से जुड़े भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से चल सकेंगे, लेकिन अन्य वाहनों को ट्रैफिक के अनुसार भवाली के मस्जिद तिराहे से पहले रोका जा सकता है। जरूरत पड़ने पर उन्हें रामगढ़ या खुटानी मार्ग से भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टांडा जंगल में हाथियों का कहर...जीजा-साले को रौंदा, दोनों की मौत, क्षेत्र में दहशत

पर्यटकों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। जो लोग अपने निजी वाहनों से भीमताल होते हुए कैंची धाम जा रहे हैं, उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से आगे मंदिर तक जाने के लिए शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

इसी तरह, नैनीताल या गेठिया मार्ग से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से भी श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से Kainchi Dham तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सेवा पुस्तिका गुम होने पर EE का अजीब आदेश वायरल, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

पुलिस ने सभी पर्यटकों, वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि वीकेंड के दौरान जारी इस ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page