हल्द्वानी: एसएसपी के दावों की निकली हवा!…ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस की मिलीभगत से चल रहा नशे का धंधा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पुलिस कप्तान के नशामुक्त जनपद के दावे ट्रांसपोर्ट नगर में ध्वस्त होते दिख रहे हैं। हालात यह हैं कि टीपीनगर चौकी की नाक के नीचे ही अवैध शराब और सट्टे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। चौकी पुलिस की पीठ पीछे यह धंधा इतने शबाब पर है कि अब इसे रोकना मुश्किल नहीं बल्कि नामुमकिन जैसा लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रेशम उत्पादन से महिलाओं की आत्मनिर्भरता को लगे पंख, बाजार में बढ़ी उत्पादों की डिमांड...Video

स्थानीय कारोबारी बताते हैं कि रोजगार के नाम पर आवंटित दुकानों की आड़ में ट्रांसपोर्ट नगर आज जुएं, सट्टे और शराब का अड्डा बन चुका है। गरीब मजदूर रोजाना इस दलदल में फंसकर तबाही की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि पुलिस महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

यह भी पढ़ें 👉  मातृ दिवस पर ममता हुई शर्मसार, बड़ी मां ने तीन साल के मासूम की कर दी हत्या

सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस धंधे की पूरी जानकारी आबकारी विभाग और चौकी पुलिस तक सभी को है। फिर भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। सूत्रों के मुताबिक कुछ पुलिस कर्मियों और आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत से यह काला कारोबार वर्षों से बेरोकटोक जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: 150 मीटर गहरी खाई से मौत को मात, पुलिस की फुर्ती से स्कूटी सवार युवक की बची जान

जनता पूछ रही है—जब चौकी से चंद कदम दूर ही शराब–सट्टे के अड्डे चल रहे हैं, तो फिर पुलिस का पहरा आखिर किसलिए है? क्या नशामुक्त जनपद सिर्फ कागजों तक ही सीमित है?

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page