रुड़की में नाबालिग छात्र का अपहरण कर बेल्ट और डंडों से पीटा, वीडियो वायरल, 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

रुड़की। ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक नाबालिग छात्र का स्कूटी सवार युवकों ने अपहरण कर लिया और सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद समेत 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना बुधवार शाम की है। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के मोहल्ला सोत निवासी मुनीत राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका नाबालिग बेटा रितेन चौहान रोजाना की तरह शाम करीब चार बजे ट्यूशन पढ़ने गया था। रास्ते में रामनगर क्षेत्र में स्कूटी सवार करीब 12 युवकों ने उसे जबरन रोक लिया और स्कूटी पर बैठाकर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक सुनसान जगह पर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  सेरामांडे समिति की सराहनीय पहल, धारकोट के छात्र-छात्राओं को मिलेगी नि:शुल्क शैक्षिक सामग्री

वहां आरोपियों ने बेल्ट और डंडों से छात्र की जमकर पिटाई की। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई, लेकिन आरोपी मारपीट करते रहे। पीड़ित छात्र का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। आरोप है कि मारपीट का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिलेगा Z श्रेणी का सुरक्षा कवच

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और नौ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारपीट करने वाले युवक भी नाबालिग हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रोडवेज की लंबी दूरी की बसों में छात्रों को किराये में मिलेगी छूट, बोर्ड बैठक में होगा फैसला
Ad

You cannot copy content of this page