भीमताल में रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के भीमताल सलड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस गहरी खाई में गिर गई। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली सलड़ी के पास यह हादसा हुआ। बस में कुल 29 सवारियां सवार थीं, जिनमें से 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में 2 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का सफल आयोजन, बच्चों ने सीखी नई विधाएं

घटना के बाद से ही स्थानीय पुलिस और लोगों द्वारा बड़े स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। खड़ी चढ़ाई के कारण घायलों को सड़कों तक लाने में परेशानी आई, लेकिन रस्सी और कंधों पर रखकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाया गया। घायलों को तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम पहले से तैयार थी और उनका उपचार शुरू कर दिया गया। अस्पताल में 24 घायलों को भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंसर को देशभर में अधिसूचित बीमारी घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र व सभी राज्यों को नोटिस
Ad

घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य का हाल लिया। कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि ऋषिकेश एम्स के ट्रामा सेंटर से दो एक्सपर्ट डॉक्टरों को हल्द्वानी भेजा जा रहा है, और यदि जरूरत पड़ी तो घायलों को एयरलिफ्ट भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: झमाझम बारिश से ऋषिकेश जलमग्न, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page