उत्तराखंड: झमाझम बारिश से ऋषिकेश जलमग्न, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला हुआ है। सुबह हुई तेज बारिश ने ऋषिकेश के ढालवाला क्षेत्र को तालाब बना दिया। अचानक हुई मूसलधार बारिश से पूरा इलाका जलमग्न हो गया। कई वाहन पानी में डूब गए, जबकि कई फंस गए। बारिश थमने के बाद राहत दल ने यातायात को सुचारू किया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबे तीन मासूम, गोल्फ कोर्स क्षेत्र में मचा हड़कंप

शहर के कई हिस्सों में जलभराव से आमजन को भारी दिक्कतें उठानी पड़ीं। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रक्षाबंधन से पहले खूनी खेल...भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, बहनोई भी घायल

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 18 सितंबर तक राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पर्वतीय जिलों में सफर करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग चौड़ीकरण के विरोध में छिड़ा चिपको आंदोलन 2.0, 3300 पेड़ों की कटाई पर रोक की मांग

You cannot copy content of this page