थराली में बादल फटने से तबाही…सर्च-रेस्क्यू अभियान जारी, सीएम धामी ने जताया दुख…तस्वीरें

खबर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। टूनरी गदेरा और आसपास के इलाकों में मलबे का सैलाब आ गया, जिससे थराली बाजार पूरी तरह पट गया। कई वाहन मलबे के साथ बहकर सड़कों से होते हुए लोगों के घरों तक जा पहुंचे। थराली–सागवाड़ा मार्ग और थराली–ग्वालदम मार्ग (मिंग्गदेरा के पास) बंद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, केदारनाथ-हेमकुंड में सीजन की पहली बर्फबारी

जानकारी के अनुसार
सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और एक 20 वर्षीय युवती के मलबे में दबे होने की सूचना है। तहसील परिसर राड़ीबगड़ में बरसाती गदेरा अचानक उफान पर आ गया, जिससे एसडीएम आवास मलबे से दब गया। गनीमत रही कि एसडीएम और परिवारजन रात में ही आवास छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। राड़ीबगड़ में कई गाड़ियों के मलबे में दबने की खबर है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नीट-यूजी पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम गौचर से, एनडीआरएफ और आईटीबीपी गौचर से तथा एसएसबी ग्वालदम से राहत व बचाव कार्यों के लिए रवाना हो गई हैं। सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने जारी किया निकाय चुनाव का संकल्पपत्र, यूसीसी लागू करने का ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस लगातार राहत व बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं और ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page