व्हाइट हाउस डिनर में गोलियों की गूंज…वॉशिंगटन डीसी में बड़ा हमला, ट्रंप बोले-‘मेरी हत्या की साजिश’

खबर शेयर करें

वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी ने पूरे देश को हिला दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसे अपनी हत्या की साजिश करार दिया है। हमले में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उसकी जान बच गई।

घटना हिल्टन होटल में आयोजित हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में राजनेता, पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, हमलावर भारी हथियारों के साथ सिक्योरिटी चेकपॉइंट तक पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें 👉  घने कोहरे ने थामी रफ्तार: दिल्ली एयरपोर्ट से 129 उड़ानें रद्द, 32 ट्रेनें लेट...CAT-3 मोड में संचालन

बेहद करीब से चली गोली, जैकेट बनी ढाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि जब यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के जवानों ने संदिग्ध को रोकने की कोशिश की, तो उसने बेहद करीब से एक अधिकारी पर गोली चला दी। सौभाग्य से एजेंट ने उच्च गुणवत्ता की बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिसने उसकी जान बचा ली।
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने घायल एजेंट से बात की है और वह अब खतरे से बाहर है। उन्होंने सुरक्षा टीम की बहादुरी की जमकर सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: किच्छा में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 21 प्रतिबंधित नशा इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

‘यह पहली बार नहीं’, ट्रंप का सनसनीखेज दावा

ट्रंप ने इस हमले को गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में कई बार उन्हें निशाना बनाने की कोशिशें की गई हैं।

हमलावर की पहचान उजागर

सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावर की पहचान कोल थॉमस एलन (31) के रूप में की है, जो कैलिफोर्निया के टोरेंस का निवासी बताया जा रहा है। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर वायु (स्पोर्ट्स) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 23 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

इस घटना के बाद अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर ऐसे हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में सुरक्षा चूक को लेकर। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर हमलावर इतने कड़े सुरक्षा घेरे को भेदकर अंदर तक कैसे पहुंचा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page