Udham Singh Nagar: सुनीता कश्यप ने पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी का किया स्वागत, समाजसेवा को नई दिशा देने का जताया भरोसा

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सुनीता कश्यप के आवास पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा, किच्छा नगर की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महासभा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजा सुखीजा, महामंत्री देवेंद्र सेतिया, कोषाध्यक्ष राजीव आहूजा समेत सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अपर पीसीएस के 63 पदों पर जल्द भर्ती...अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा, आयोग ने जारी की अहम सूचना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनीता कश्यप ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों की भूमिका समाज को एकजुट रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: झाड़ियों से निकला भालू का बच्चा...स्कूल जा रहे कक्षा 7 के छात्र पर किया हमला, बाल-बाल बचा देवेश

उन्होंने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सकेगा।

सुनीता कश्यप ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, एकता और भाईचारा सबसे जरूरी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपील की कि वे समाज के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं और जनसेवा के कार्यों को संगठन की गतिविधियों का प्रमुख हिस्सा बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, पांच लाख जुर्माना और छह साल की जेल

इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों ने भी समाज की एकता, भाईचारे और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। सभी ने नई कार्यकारिणी के सक्रिय, सफल और जनहित के प्रति समर्पित कार्यकाल की कामना की। स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page