उत्तराखंड: झाड़ियों से निकला भालू का बच्चा…स्कूल जा रहे कक्षा 7 के छात्र पर किया हमला, बाल-बाल बचा देवेश

खबर शेयर करें

गोपेश्वर। क्षेत्र में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के कक्षा सात के छात्र देवेश पर स्कूल जाते समय भालू के बच्चे ने हमला कर दिया। घटना में छात्र के पैर पर भालू के बच्चे के नाखूनों के हल्के निशान आए हैं।

जानकारी के अनुसार देवेश अपने गांव के कक्षा छह के छात्र पकेश के साथ स्कूल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के बीच से अचानक भालू का बच्चा निकल आया और देवेश का पैर पकड़कर नाखून मार दिए। साथ चल रहे पकेश ने साहस का परिचय देते हुए भालू के बच्चे पर पत्थर फेंके और शोर मचाया, जिससे वह जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ी दरकने से हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल क्षतिग्रस्त, हिमस्खलन का खतरा बरकरार

घटना की पुष्टि करते हुए अध्यापक मनबर रावत ने बताया कि मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है, केवल हल्के निशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: UOU में जनवरी 2026 सत्र के ऑनलाइन प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 27 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को घर भेज दिया गया है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टैक्स चोरी: ट्रांसपोर्टरों के नेटवर्क के आगे राज्य कर विभाग बेबस, ‘लोकेशन गेम’ से बचाए जा रहे माल से लदे ट्रक
Ad

You cannot copy content of this page