भूमि विवाद निस्तारण को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम ने हल्द्वानी तहसील में कार्यों का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक शनिवार को भूमि से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के तहत जिलाधिकारी ने तहसील हल्द्वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैमाइश, नफती, सीमा विवाद निस्तारण, जमीनों के कुर्रे तैयार करने और सरकारी भूमि से कब्जा हटाने से संबंधित कार्यवाहियों की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील के विभिन्न पटलों में जाकर दस्तावेजों का अवलोकन भी किया। उन्होंने तहसील स्तर पर गूल विवाद, पैमाइश, सर्वे कार्य और अतिक्रमण चिन्हीकरण से जुड़े मामलों की स्थिति को लेकर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में निवेश उत्सव: गृह मंत्री अमित शाह ने 1165 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, महिलाओं के लिए दो छात्रावासों की सौगात

79 मामलों में 29 का निस्तारण

उपजिलाधिकारी ने बताया कि तहसील हल्द्वानी क्षेत्र में कुल 79 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से 29 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष प्रकरणों को भी शीघ्रता से निस्तारित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  2026 में भारतीय सेना की ताकत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, फाइटर जेट से न्यूक्लियर सबमरीन तक होंगे शामिल

समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित भूमि मामलों का निस्तारण तय समयसीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page