उत्तराखंड: UKSSSC ने विभिन्न विभागों में 57 पदों पर निकाली भर्ती, 10 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती में मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर और जूनियर तकनीकी सहायक सहित कई तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन प्रारंभ होगी, जबकि 30 दिसंबर 2025 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन में सुधार की अवधि 3 से 5 जनवरी 2026 निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गैस बुकिंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कत से बढ़ी उपभोक्ताओं की चिंता, प्रशासन ने कहा-एलपीजी की कोई कमी नहीं...Audio 

आयोग के अनुसार इस भर्ती की लिखित परीक्षा 9 मार्च 2026 से आयोजित की जानी प्रस्तावित है। चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, परीक्षा पाठ्यक्रम एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब उत्तराखंड बनेगा फिट, हर नागरिक तक पहुंचेगा स्वास्थ्य का संदेश

आयोग ने अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करने और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। भर्ती से जुड़ी सभी सूचनाएं वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बीकेटीसी के अधीन मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगेगा प्रतिबंध, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाने की तैयारी

You cannot copy content of this page