उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात…मानदेय बढ़ाने की तैयारी, खाली पदों पर जल्द निकलेगा विज्ञापन

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश की 40 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उनके मानदेय में वृद्धि करने जा रहा है। मानदेय कितनी राशि बढ़ेगा, इसका निर्णय शासन स्तर पर गठित समिति करेगी। यह जानकारी विभाग के निदेशक बीएल राणा ने दी।

निदेशक राणा के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए शासन में समिति बनाई गई है। विभाग ने आश्वस्त किया है कि मानदेय अधिकतम बढ़ाने के लिए समिति के समक्ष पूरी शक्ति के साथ पैरवी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में 1000 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती, 30 मार्च तक जारी होंगे नियुक्ति पत्र

खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती

विभागीय पदोन्नति से जुड़े मामले में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत मिली है। निदेशक ने बताया कि विभाग में सुपरवाइजर के खाली पड़े पदों के लिए एक सप्ताह के भीतर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: आरटीआई के खुलासे से यूपीसीएल में मची खलबली, 5 वर्षों में 174 बिजली चोरी चैकिंग का बड़ा खुलासा

सेवानिवृत्त कार्यकर्ताओं को एक लाख रुपये

उन्होंने बताया कि विभाग में पहले से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्याण कोष संचालित है। इसके तहत सेवानिवृत्त होने वाली कार्यकर्ताओं को कम से कम एक लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रत्येक वर्ष सेवा के अनुसार पांच प्रतिशत की वृद्धि भी जोड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और प्रमोशन प्रक्रिया शुरू होने से प्रदेशभर में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page