उत्तराखंड: चमोली में आग से जलकर राख हुई कार, महिला का जला शव बरामद

खबर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ-सुभाई मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई। जब आग बुझाई गई, तो कार के अंदर एक महिला का जला हुआ शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि आग लगने की वजह और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: “देवभूमि में फासीवाद नहीं चलेगा”...विधायक सुमित हृदयेश का पुलिस कार्यप्रणाली पर हमला
Ad

संभावित कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दुर्घटना है या फिर कोई साजिश। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि कार में मौजूद महिला अकेली थी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नए साल पर बदलेगा मौसम का मिजाज...पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीत दिवस और कोहरे का अलर्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबे तीन मासूम, गोल्फ कोर्स क्षेत्र में मचा हड़कंप

फिलहाल, घटना से जुड़ी हर संभावित कड़ी को खंगाला जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page